BASTAR : भाजपा की परिवर्तन यात्रा में आ रही कार्यकर्ताओं से लदी पिकअप वाहन पलटी।

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। यहाँ गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने आ रही कार्यकर्ताओं से भरी पिकअप वाहन पलट गई। बताया जा रहा है कि, इस वाहन में 20 से ज्यादा ग्रामीण और कार्यकर्ता सवार थे, जिसमें 10 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक कुछ की स्थिति नाजुक भी बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल ले जाया गया। ये सभी ग्रामीण और मजदूर कटेकल्याण ब्लॉक के हैं। पिकअप वाहन से दंतेवाड़ा आ रहे थे। इसी दौरान बड़े लाखापाल के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

पिकअप से उछल कर दूर गिरे ग्रामीण

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन में सवार सभी ग्रामीण काफी दूर जा गिरे। कुछ लोगों ने इसकी सूचना दंतेवाड़ा पुलिस और एंबुलेंस को दी मौके पर 108 के पहुंचने पर घायलों को इलाज मिल गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

नरेंद्र श्रीवास्तव 



Post a Comment

0 Comments